{"_id":"5e6555d08ebc3ec78a7516ad","slug":"three-gokas-arrested-in-police-encounter-sardana-news-mrt472857799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गोकश सहजाद।
- फोटो : KITHOR
रोहटा(मेरठ)। आजमपुर गांव के पांच दिन पहले जंगल में भारी मात्रा में की गई गोकशी के आरोपियों और पुलिस में रविवार की दोपहर गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस और गोकशों में हुई मुठभेड़ के दौरान दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन गोकश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दो घायल गोकशों सहित तीन को गिरफ्तार करने का किया है। जिनमें एक पच्चीस हजार रूपये का इनामी गोकशी भी बताया गया है। मुठभेड़ को लेकर कई थानों की पुलिस व सीओ भी मौके पर पहुंचे घायल बदमाशों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जिन गोकशों ने पांच दिन पहले आजमपुर गांव के जंगल में भारी मात्रा में गोवंश करके डाल डाल दिए थे। पुलिस को सूचना मिली की वहीं गोकश फिर सलाहपुर के जंगल में गोकशी करने के लिए अल्टो कार से जा रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल को लेकर सीओ सरधना पंकज कुमार को सूचना देते हुए गोकशी की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस व गोकशों का आमना- सामना पूठ गंग नहर पटरी पर सलाहपुर गांव के जंगल में हो गया। इस दौरान पुलिस को देखकर कार सवार गोकशों ने कार छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते भागने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस पार्टी की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें दो गोकश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक गोकश को पुलिस ने बल प्रयोग करके पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि तीन गोकश पुलिस को चकमा देकर जंगलों से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल गोकशों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए गोकशो में एक पच्चीस हजार रूपये का इनामी गोकश ताहिर पुत्र हकीमुद्दीन निवासी गांव रुहासा थाना दौराला जबकि दूसरा फुरकान पुत्र मुन्ना निवासी रोहटा गोली लगने से घायल हो गए। पकड़ा गया तीसरा गोकश शोएब पुत्र इकरामुद्दीन गांव रुहासा थाना दौराला का है। मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पूर्व आजमपुर गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस पकड़े गए तीसरे को कस शोएब से पुलिस पूछताछ कर रही है । गोकशों व पुलिस से मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस व सीओ सरधना पंकज कुमार भी मौके पर पहुंची थी। पांच दिन पहले आजमपुर गांव के जंगल में हुई गोकशी की बड़ी घटना का पुलिस द्वारा खुलासा करने पर पुलिस कप्तान ने टीम की पीठ थपथपाई है।