फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three goats died in a wild animal attack

Meerut News: जंगली जानवर के हमले में तीन बकरियां मरी

Thu, 23 Jul 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three goats died in a wild animal attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा में बुधवार देर रात एक मजदूर के घर में घुसकर किसी खूंखार जंगली जानवर ने तांडव मचाया। बाड़े में बंधी करीब एक दर्जन बकरियों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीन बकरियां मर गई। अन्य बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें चार बकरियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
गांव जिसोरा निवासी पीड़ित गुल हसन अपनी बकरियों को बुधवार रात घर के बाड़े में बांधकर सोया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बकरियों को चारा देने के लिए बाड़े में पहुंचा। वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। बाड़े में खून फैला हुआ था और तीन बकरियां गंभीर से घायल लहूलुहान थीं और दर्द से तड़प रही थीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत स्थानीय पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मृत व घायल बकरियों के जख्मों के निशानों का मुआयना किया और घायल बकरियों का प्राथमिक उपचार किया गया। दोपहर बाद तहसील प्रशासन से लेखपाल कोमल भी पहुंची और मामले की रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित गुलहसन ने बताया कि वह इन्हीं बकरियों के द्वारा अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे दिलाने की गुहार लगाई है। इस मामले में मुंडाली पुलिस द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस कारण पशु चिकित्सक द्वारा मृत बकरियों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed