फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three friends drowned while bathing in Yamuna in Kairana two died one rescued by divers

UP: यमुना में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, दो की मौत; एक को गोताखोरों ने बचाया

Tue, 11 Jun 2024 07:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि प्रिंस मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत में कक्षा 11 और विकास राजकीय इंटर कॉलेज पानीपत में कक्षा 12वीं का छात्र था। जबकि शिवा भी राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है।

विज्ञापन
Three friends drowned while bathing in Yamuna in Kairana two died one rescued by divers
यमुना में डूब गए दो बच्चे - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंगलवार को दोपहर के बाद यमुना नदी में नहाते समय हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी तीन दोस्त यमुना के पानी में डूब गए। समय रहते गोताखोरों ने एक युवक को सकुशल यमुना से बाहर निकाल लिया। जबकि करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। मृतक दो छात्र 11वीं और 12वीं के छात्र थे। सूचना पर पानीपत से परिजन भी रोत बिलखते मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हरियाणा के पानीपत की विद्या नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 18 वर्षीय विकास व शिवा यमुना में नहाने आये थे। तीनों दोस्त हरियाणा की साइड यमुना पुल से करीब 700 मीटर पहले यमुना में नहाने लगे। इस दौरान तीनों दोस्त यमुना के पानी में डुबने लगे। यमुना किनारे प्लेज लगा रहे किसानों ने शोर मचा दिया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा को समय रहते गोताखोरों ने यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन प्रिंस व विकास का पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मश्कत के बाद गोताखोरों ने प्रिंस व विकास के शवों को यमुना से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन युवक पानीपत से यमुना में नहाने आये थे। यमुना में डुबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

तीनों छात्र पानीपत में ही पढ़ते थे
परिजनों ने बताया कि प्रिंस मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत में कक्षा 11 और विकास राजकीय इंटर कॉलेज पानीपत में कक्षा 12वीं का छात्र था। जबकि शिवा भी राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। तीनों के बीच गहरा याराना था। जिसके कारण वह अक्सर साथ ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed