{"_id":"5e46cda28ebc3ee5da517498","slug":"three-farmers-died-in-road-accident-in-bijnor-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन किसानों की मौके पर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन किसानों की मौके पर मौत, मचा कोहराम
Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
सार
यूपी के बिजनौर जिले में सड़क हादसे में तीन किसानों की मौत हो गई। परिजनों में मचा कोहराम...
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर- मुरादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीन किसानों की जान चली गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हादसे की वजह से तीनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी शीशराम सिंह (60), खेमचंद (35) और राजेंद्र सिंह (50) किसी कार्य से नूरपुर आए थे। रात में जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तो असगरपुरी के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने पर तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर नूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मातम में बदली में खुशियां, एक परिवार के चार लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तीनों एक ही बाइक पर थे और हेलमेट भी नहीं पहना था। उधर, हादसे के बाद तीनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, उनका रो- रोकर बुरा हाल हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/