{"_id":"5ee675418ebc3e42b320361c","slug":"three-families-hover-over-death-for-45-minutes-police-asleep-meerut-news-mrt4864522145","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट तक तीन परिवार पर मंडराती रही मौत, पुलिस लेती रही खर्राटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट तक तीन परिवार पर मंडराती रही मौत, पुलिस लेती रही खर्राटे
विज्ञापन
मेरठ। खरखौदा के कैली गांव में करीब 45 मिनट तक तीन परिवारों के लोगों पर मौत मंडराती रही और पुलिस सोती रही। बदमाशों की संख्या करीब एक दर्जन थी। पीड़ितों के अनुसार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी थी, इसलिए विरोध करते तो मारे जाते। महिलाएं भी बदमाशों से विनती करती रहीं कि चाहे सारा सामान ले जाओ पर गोली मत मारना। वहीं, तीन घरों में डकैती का मामला रविवार को लखनऊ तक गूंज गया।
पीड़ित लोगों ने बताया कि सभी बदमाशों के पास तमंचे और पिस्टल थे। बदमाशों ने धमकी दी थी कि अगर किसी ने जुबान खोली तो सीधे गोली मारेंगे। महिलाओं और बच्चों ने चिल्लाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। यह सिलसिला करीब 45 मिनट तक चला। देर रात करीब 2:45 बजे बदमाश लूटपाट कर घरों से निकल गए। गांव से बाहर मकान होने के चलते ग्रामीणों को इस घटना का पता नहीं चला। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवारों ने घर से बाहर आकर बचाओ बचाओ की आवाज दी। उसी दौरान यूपी 112 पुलिस की गाड़ी वहां पर पहुंची। तब जाकर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बताया गया कि रात में ड्यूटी करने वाले दरोगा भी सो रहे थे।
पहले भी हो चुकी लूट
करीब तीन वर्ष पहले भी बदमाशों ने सुरेंद्र के मकान में बंधी भैंस लूट ली थी। खरखौदा में बदमाश लगातार लूट और डकैती की वारदात कर रहे हैं, इसके बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूट रही। पुलिस के गश्त न करने को लेकर लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ का भी खौफ नहीं
शनिवार रात टीपीनगर, रेलवे रोड और कंकरखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी लगातार मुठभेड़ हो रही हैं। लेकिन बदमाशों में इसका कोई खौफ नहीं है और उन्होंने खरखौदा में डकैती की वारदात कर दी।
स्थानीय हो सकते हैं बदमाश
एसओजी की टीम ने पीड़ित परिवारों से बदमाशों का हुलिया और बोलचाल की जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए थे। पुलिस अंदेशा जता रही है कि कच्छा बनियान गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की बातचीत से ऐसा बताया गया कि वे स्थानीय हो सकते हैं। पुलिस लोकल बदमाशों की भी कुंडली खंगाल रही है कि कोरोना काल में उनकी कमाई का जरिया क्या है और उनके परिवार किस तरीके से पल रहे हैं। पुलिस ने 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।