{"_id":"5a71e3274f1c1bb2208b6714","slug":"three-encounters-in-24-hours-shot-accused-in-up-8-crooks-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 24 घंटों में तीन मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, इनामी सहित 8 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 24 घंटों में तीन मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, इनामी सहित 8 दबोचे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में बदमाशों की शामत आ गई है। चौसाना, आदर्श मंडी और झिंझाना थाना क्षेत्र में 24 घंटे में हुई तीन मुठभेड़ में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें झिंझाना में पकड़ा गया 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में पकड़ गए दो बदमाश टांगों में गोली लगने से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ की शुरुआत मंगलवार की रात चौसाना चौकी क्षेत्र से हुई। चौसाना चौकी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भूरा और संजू उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चौसाना स्थित पीएनबी के एटीएम में लूट की कोशिश का खुलासा किया। दूसरी घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में गोहरनी गांव के जंगल में हुई। यहां बोलेरो सवार बदमाशों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को राहगीर समझकर लूटपाट के इरादे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया।
विज्ञापन
पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो इनामी सहित चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रहीम पुत्र कालू निवासी जैनपुर थाना सरुरपुर, मेरठ, अबरार पुत्र साबिर निवासी पीठलोखर थाना सरधना, जनपद मेरठ और इस्लाम पुत्र मुस्तकीम निवासी रायखंडी भाइला थाना देवबंद जनपद सहारनपुर का रहने वाला है। इनमें से अबरार और रहीम की टांग में गोली लगने पर घायल हुए है। घायल बदमाशों को पुलिस ने शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। इनके कब्जे से बोलेरो, तीन तमंचे 315 बोर, 11 कारतूस, दो खोखे बरामद हुए। बरामद बोलेरो का पता लगाया जा रहा है कि यह कहां से लाई गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/