{"_id":"6ab4e76a7414bb96a4008459","slug":"three-e-rickshaw-borne-men-attack-companion-in-meerut-leave-him-injured-by-roadside-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ई-रिक्शा सवार तीन लोगों ने साथी का गला काटा, घायल को सड़क किनारे छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ई-रिक्शा सवार तीन लोगों ने साथी का गला काटा, घायल को सड़क किनारे छोड़कर फरार
Thu, 24 Sep 2026 02:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:34 PM IST
सार
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति का गला काटकर उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया। अजराड़ा गांव के मजरा इलाहाबाद की मढैया के जंगल में ई-रिक्शा सवार तीन अज्ञात लोगों ने अपने एक साथी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर ई-रिक्शा से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला व्यक्ति
ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब सात बजे तीन लोग ई-रिक्शा से जंगल की ओर जा रहे थे। खेत के पास सड़क किनारे उन्होंने ई-रिक्शा रोक दी। आरोप है कि इसी दौरान तीनों ने अपने एक साथी पर हमला किया और उसका गला काट दिया। इसके बाद घायल को सड़क किनारे छोड़कर ई-रिक्शा से फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: सीलिंग के बीच बड़ा अपडेट, जस्टिस सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित, होगी जांच
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
घटना देखकर ग्रामीणों ने तत्काल मुंडाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए खरखौदा एनसीआर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत को देखते हुए उसे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर कर दिया गया।
घायल और आरोपियों की पहचान नहीं
सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि अभी तक घायल व्यक्ति और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।