{"_id":"5e50e59b8ebc3ef3ac75d840","slug":"three-dozen-students-appearing-in-high-school-examination-caught-by-forging-in-aadhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे तीन दर्जन छात्र दबोचे, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे तीन दर्जन छात्र दबोचे, ऐसे खुली पोल
Sat, 22 Feb 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
board exams
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गणेशपुर के मेजर आसाराम इंटर कॉलेज में आधार कार्ड से से छेड़छाड़ कर परीक्षा दे रहे तकरीबन 31 छात्रों को धर दबोचा। सूचना पर उपजिलाधिकारी ऋषिराज मौके पर पहुंचे और फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को थाने भिजावाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सभी छात्र प्रासंदी देवी इंटर कॉलेज दरियापुर में पंजीकृत हैं। जो गणेशपुर के मेजर आसाराम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड में उम्र कम कराकर हाई स्कूल की परीक्षाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे उप जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के आधार कार्डों का सत्यापन किया तो उसमें उम्र कुछ और निकली। इस मामले में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे तकरीबन तीन दर्जन छात्रों को पुलिस स्कूल बस में भरकर थाने ले गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन