यूपी: तीन तलाक पीड़िता को दी तेजाब डालने की धमकी, पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट थाने के रशीदनगर निवासी मोहम्मद अहमद की पुत्री सीमा की शादी चार साल पहले तारापुरी निवासी डॉक्टर बताए गए गुलजार के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुरालिये दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर रहे थे। मायके से जबरन पांच लाख रुपये मंगाकर गुलजार ने एक क्लीनिक खोल लिया था। कई साल बाद उसे पता कि गुलजार फर्जी डॉक्टर यानी झोलाछाप है।
दस दिन पहले गुलजार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। सीमा ने 24 सितंबर को गुलजार, सास, जेठ इरफान और फुरकान समेत पांच लोगों के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीमा का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को गुलजार अपने साथियों के साथ पहुंचा और घर में घुसकर उसके अपहरण का प्रयास किया। धमकी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर देगा।
महिला शुक्रवार को मायके वालों और रालोद नेता हाजी ग्यास के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। यहां एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि गुलजार की डिग्री फर्जी पाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।