फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three died in a week due to fever in Dungar village of Rohta

Meerut News: रोहटा के गांव डूंगर में बुखार से एक सप्ताह में तीन की मौत

Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Three died in a week due to fever in Dungar village of Rohta
रोहटा के गांव डूंगर में बुखार से एक सप्ताह में तीन की मौत
विज्ञापन

रोहटा। गांव डूंगर में बीते एक सप्ताह में बुखार से तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण रास्तों पर जलभराव है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालांकि ग्राम पंचायत की ओर से एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ने का कारण ग्रामीण जलभराव को मान रहे हैं। इसकी वजह से लोगों का पैदल निकलना तक दुश्वार है। ग्रामीण राजू, मुनेश, बेदु, धीरज, सुरेंद्र आदि का आरोप है कि जलभराव की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से कर चुके हैं। गांव में बीते सप्ताह कृष्ण शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा, सुक्रमपाल पुत्र मोहर सिंह, रिटायर्ड होमगार्ड राजाराम पुत्र खड़क सिंह की बुखार से मौत हो गई। लगातार तीन मौत से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस इंतजाम नहीं किया। ग्राम प्रधान आशा सांगवान का कहना कि ग्राम पंचायत अपने स्तर से सफाई व एंटी लारवा का छिड़काव करा रही है। तालाब से पानी निकासी का बंदोबस्त करना उनके हाथ मे नहीं है। इसके लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने कहा कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इस संबंध में एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या को दिखाकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाईयों के गलत रखरखाव पर फार्मेसिस्ट को चेतावनी
परीक्षितगढ़। सीएमओ अखिलेश मोहन ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि भंडार में दवाईयों का रखरखाव सहीं नहीं मिलने पर फार्मेसिस्ट को फटकार लगाई। सीएचसी प्रभारी डॉॅ. संदीप गौतम को स्पष्टीकरण पत्र बनाने व टीकाकरण संबधित रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, औषधि भंडार, लैब का निरीक्षण किया। दवाईयों का सही रखरखाव नहीं मिलने पर फार्मेसिस्ट शाहिद अली को कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी दी। प्रसव कक्ष के पास रैंप ऊंचा-नीचा होने के कारण सीएमओ गिरने से बचे। उन्होंने स्टाफ को मरीजों से अच्छा बर्ताव करने की नसीहत दी। समय से नियमित टीकाकरण की रिपोर्ट भेजने के सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. केसी तिवारी, डॉ. दीपक, डॉ. अणिमा गुप्ता, डॉ. किरण सिंह, डॉ. आरपी सैनी, बीपीएम इकरार अहमद, विजय, नरेंद्र, अंकित कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed