फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three died in a two road accident in Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर: सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत, कई घायल

Sat, 15 Jun 2019 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
three died in a two road accident in Muzaffarnagar
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

मुजफ्फरनगर में शनिवार को अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक सात साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर नावला कट के पास मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में अमित (18) पुत्र शिव कुमार निवासी गांव चांदपुर शाहपुर और बबली (35) पत्नी होराम निवासी गांव नावला, थाना मंसूरपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे अरुण (11) व खुशी(8) के अलावा अंकित ,जसवंत ,अर्जुन आदि ग्रामीण हुए घायल। 
विज्ञापन


ये सभी शनिवार सुबह के समय शुकतीर्थ में गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल में भर्ती कराया। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुटठी में हुआ। यहां मेरठ की ओर से आ रही  रोडवेज बस ने क्षेत्रीय निवासी जुल्फिकार के सात साल के बेटे अयान को कुचल दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बालक हाईवे किनारे स्थित अपने मकान के सामने खड़ा था। पुलिस के अनुसार एक ट्रॉली को ऑवरटेक करने के दौरान रोडवेज ने बालक को चपेट में ले लिया। 

वहीं बालक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं हंगामे की जानकारी लगते ही मीरापुर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर एक अन्य बस में सवार होकर हुआ फरार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed