{"_id":"5f130ecfc7d5b10f844ea4e6","slug":"three-died-due-to-sank-into-yamuna-river-in-shamli-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शामली में हुआ बड़ा हादसा, दो किशोरों सहित तीन की यमुना में डूबकर मौत, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शामली में हुआ बड़ा हादसा, दो किशोरों सहित तीन की यमुना में डूबकर मौत, शव बरामद
Sat, 18 Jul 2020 08:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:31 PM IST
सार
- कैराना यमुना पुल के पास हरियाणा की ओर से आए थे तीनों
- ट्रैक्टरों की लाइट जलाकर की गई तलाश
विज्ञापन
शव निकालकर लाते गोताखोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन युवकों के यमुना में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया था कि शाम को शामली जिले में यमुना में नहाते समय दो किशोर और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव बरामद हो गए हैं, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। तीनों हरियाणा की ओर से यमुुना में नहाने के लिए आए थे।
विज्ञापन
कैराना थानाक्षेत्र में शनिवार शाम करीब सात बजे के करीब पानीपत हरियाणा की ओर से दो किशोर और एक युवक यमुना में नहाने के लिए उतरे थे, अचानक तीनों यमुना की तेज धार में बहने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तीनों डूब गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कैराना प्रदीप सिंह एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की लाइटें जलाकर युवकों की तलाश शुरू की। हरियाणा के सिनौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया। मृतकों में दो की आयु 14 से 16 साल के बीच है, जबकि तीसरे की आयु लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस तीनों की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
चार दिन पहले भी डूबे थे दो युवक
चार दिन पहले भी बिड़ौली में यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्त तेज बहाव में बह गए थे। इनमें से तीन तो किसी तरह बाहर निकल आए थे लेकिन दो के शव बरामद हुए थे। यमुना में नहाने के दौरान आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/