{"_id":"60f50720f6c6dc575f105f7e","slug":"three-died-due-to-electrical-shot-in-parikshitgarh-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : करंट की चपेट में आने से पिता व दो पुत्रों समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : करंट की चपेट में आने से पिता व दो पुत्रों समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
सार
पिता को बचाने में दोनों पुत्र निखिल व आशुतोष भी बिजली से चिपक गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व विलाप करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में सोमवार सुबह करंट लगने से हुए दर्दनाक हादसे में पिता व दो पुत्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं एक साथ तीन मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में सोमवार को ग्राम ऐची खुरद ,निवासी किसान पूर्णगिरी पुत्र स्वर्गीय स्वराज गिरी जो मजदूरी का काम करते थे आज सुबह इनकी व इनके दो पुत्रों की करंट लगने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूर्णगिरी के घर के मुख्य दरवाजे पर जो लोहे का है, इसके बराबर में बिजली का मीटर लगा है, बारिश के कारण स्पार्किंग हो कर मेन लाइन का तार टूट कर मुख्य द्वार को टच करने लगा जिससे गेट में करंट आ गया। बता दें कि आज सुबह से ही मेरठ व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
सुबह जब गेट खोलने को गए तो उनको करंट लग गया। पिता को बचाने के लिए उनके दोनों पुत्र भी दौड़े लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। निखिल गिरी उम्र 21 वर्ष व आशुतोष उम्र 18 वर्ष भी बिजली से चिपक गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि जो पशु भी गेट के पास में बंधे थे उनकी भी करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।