फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three died due to electrical shot in parikshitgarh meerut

मेरठ : करंट की चपेट में आने से पिता व दो पुत्रों समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Jul 2021 10:33 AM IST
सार

पिता को बचाने में दोनों पुत्र निखिल व आशुतोष भी बिजली से चिपक गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three died due to electrical shot in parikshitgarh meerut
मौके पर मौजूद लोग व विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में सोमवार सुबह करंट लगने से हुए दर्दनाक हादसे में पिता व दो पुत्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं एक साथ तीन मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ में सोमवार को ग्राम ऐची खुरद ,निवासी किसान पूर्णगिरी पुत्र स्वर्गीय स्वराज गिरी जो मजदूरी का काम करते थे आज सुबह इनकी व इनके दो पुत्रों की करंट लगने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्णगिरी के घर के मुख्य दरवाजे पर जो लोहे का है, इसके बराबर में बिजली का मीटर लगा है, बारिश के कारण स्पार्किंग हो कर मेन लाइन का तार टूट कर मुख्य द्वार को टच करने लगा जिससे गेट में करंट आ गया। बता दें कि आज सुबह से ही मेरठ व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब  गेट खोलने को गए तो उनको करंट लग गया। पिता को बचाने के लिए उनके दोनों पुत्र भी दौड़े लेकिन  वे भी करंट की चपेट में आ गए। निखिल गिरी उम्र 21 वर्ष व आशुतोष उम्र 18 वर्ष भी बिजली से चिपक गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया गया कि जो पशु भी गेट के पास में बंधे थे उनकी भी करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed