फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three deaths due to fever in village Sina

गांव सीना में बुखार से तीन मौत

Sat, 15 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three deaths due to fever in village Sina
गांव सीना में बुखार से तीन मौत
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर वितरित की किट
मवाना। गांव सीना में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित है। बृहस्पतिवार को तीन मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। बताया गया है कि बीते 15 दिन में गांव में कुल 8 मौत हो चुकी हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बुखार से पीड़ित 25 लोगों को किट दी। 30 लोगाें की एंटीजन जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
वहीं ग्राम प्रधान सविता पत्नी राजीव ने गांव की साफ-सफाई कराई और गांव को सैनिटाइज कराया। ग्राम प्रधान सविता ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी परीक्षितगढ़ प्रभारी डॉ. संदीप गौतम का कहना है कि गांव में टीम भेजी गई है। बुखार से कोई मौत नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को जो तीन मौत हुई हैं उनके संबंध में जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति पहले से पैरालाइसिस से पीड़ित था। दूसरी मौत हार्ट अटैक से तथा तीसरे को सांस की बीमारी थी। उन्होंने कुल 8 मौतों के संबंध में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत
खरखौदा। पिछले में चार दिन से कस्बा खरखौदा निवासी एक युवक बुखार से पीड़ित चल रहा था। शुक्रवार को युवक की तबीयत बिगड़ी तथा दोपहर के समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा के मोहल्ला पुबैया निवासी सोनू 35 वर्ष पुत्र रामचरण शर्मा का एक निजी चिकित्सक के यहा इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ी तथा दोपहर के समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed