फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-day yoga camp begins; practitioners performed yoga exercises.

Meerut News: तीन दिवसीय योग शिविर शुरू, साधकों ने किया योगाभ्यास

Fri, 19 Jun 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Three-day yoga camp begins; practitioners performed yoga exercises.
हस्तिनापुर में आयजित योग शिविर में योग करते साधक स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान और पतंजलि योग समिति के सहयोग से श्री दादावाड़ी जैन मंदिर में तीन दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
मुख्य योग प्रशिक्षक शिवकरण ने प्रतिभागियों को भुजंगासन, ताड़ासन, गोमुखासन, एकपाद उत्तानपादासन, वृक्षासन तथा सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। साथ ही नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली, शीतकारी और चंद्रभेदी प्राणायाम सहित अन्य योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। शिवकरण ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।
विज्ञापन

नगर प्रभारी जेपी बैंसला ने कहा कि हस्तिनापुर की पावन भूमि योग, अध्यात्म और संस्कृति की समृद्ध परंपराओं से जुड़ी रही है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

हस्तिनापुर में आयजित योग शिविर में योग करते साधक स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में आयजित योग शिविर में योग करते साधक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed