फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three complaints came in Samadhan Diwas, resolution zero

Meerut News: समाधान दिवस में आई तीन शिकायतें, निस्तारण शून्य

Sun, 23 Mar 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three complaints came in Samadhan Diwas, resolution zero
थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनते नायब तहसीलदार नितेश सैनी स्रोत संवाद
मवाना। शनिवार को थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेश सैनी, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान तीन शिकायतें आई जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र सौंपते हुए ग्राम भैंसा निवासी महिला उर्मिला ने बताया कि उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके पति के नाम गांव में ही खेती की जमीन है और गांव के कुछ दबंग व्यक्ति उसके जेठ के परिवार से मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस बारे में पूर्व में कई शिकायतें की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भोड़पुर निवासी शेरदीन ने विपक्षियों द्वारा रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत दी। मेरठ की डाॅ. मधु ने ग्राम तिगरी में रास्ते की पैमाइश कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया। समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई जिनमें से किसी का निस्तारण नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed