फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three children died of suffocation while they were sleeping in a room in Muzaffarnagar

दर्दनाक हादसा: यूपी के मुजफ्फरनगर में दम घुटने से तीन बच्चों की मौत, कमरे में सो रहे थे मासूम

Sat, 04 Apr 2020 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Three children died of suffocation while they were sleeping in a room in Muzaffarnagar
death - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह तीन मासूम बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों बच्चे घर में एक कमरे में सोए हुए थे। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भौराकलां निवासी राजवीर गांव के भट्टे पर मजदूरी करता है। वह रात में पत्नी सीमा के साथ भट्टे पर गया था। इस दौरान उन्होंने अपने तीनों बच्चों को कमरे में सुलाकर मच्छरों को भगाने के लिए एक काॅयल जलाकर छोड़ दी। चंद घंटों बाद काॅयल के कारण पास ही रखे उपलों ने आग पकड़ ली और कमरें में धुआं घुटने से ग्यारह साल की सपना  नौ साल के अभय  और सात साल के निखिल की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे परिजन घर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। बच्चों को कमरे में निढाल पड़ा देख माता-पिता के होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र  हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed