{"_id":"5c88a52cbdec22140b2091aa","slug":"three-boys-found-dead-in-the-forest-of-shamli-up-police-investigating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: जंगल में पड़े मिले तीन युवकों के शव, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जंगल में पड़े मिले तीन युवकों के शव, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Wed, 13 Mar 2019 12:07 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: sapna singla
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
जंगल में मिले युवकों के शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में बुधवार सुबह जंगल में तीन युवकों के शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव काला माजरा के जंगल में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने वारदात की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसपी सिटी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के अनुसार जंगल में गन्ने के खेत के किनारे तीनों युवकों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच-पड़ताल के अनुसार युवकों के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं।
वहीं नजदीक ही कुछ इजेक्शन, सिरिंज, एक मोबाइल व बाइक मिली है। एसपी शामली के मुताबिक बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का है। आशंका जताई जा रही है कि युवकों की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। शवों की पहचान की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
वहीं नजदीक ही कुछ इजेक्शन, सिरिंज, एक मोबाइल व बाइक मिली है। एसपी शामली के मुताबिक बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा का है। आशंका जताई जा रही है कि युवकों की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। शवों की पहचान की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन