फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three boys died due to drown in Ganga while taking bath on Dussehra

यूपी: गंगा दशहरा पर स्नान करने आए पांच युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहारनपुर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहारनपुर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
three boys died due to drown in Ganga while taking bath on Dussehra
युवकों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा पर दौलतपुर और नागल घाट पर यमुना नदी में नहाते समय डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। शामली में भी गांव लक्ष्मीपुरा और बिड़ौली में यमुना में स्नान करते समय छह युवक डूब गए। दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन को गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया। एक युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सहारनपुर में गांव कुतुबखेड़ी निवासी विशाल सैनी (21), अमन कश्यप (20) और राजू (19) बुधवार सुबह नौ बजे गांव दौलतपुर में यमुना नदी के घाट पर स्नान करने गए थे। इस दौरान वह नदी में बने कुंड में समा गए और डूबने लगे। आसपास नहा रहे लोगों ने राजू को तो बचा लिया, लेकिन विशाल और अमन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव नागल घाट पर गांव गौरवगढ़, जिला करनाल हरियाणा निवासी साहिल (18) पुत्र भीमसेन की यमुना में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने आया था। शामली में गांव लक्ष्मीपुरा में गांव के ही नीटू (23), गौरव (17), अंकुर (18) और अर्जुन (19) निवासी ततारसी जिला सहारनपुर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान डूबने लगे। गोताखोरों ने नीटू, गौरव और अर्जुन को तो उन्होंने बचा लिया, जबकि अंकुर की डूबने से मौत हो गई। बिड़ौली गांव में यमुना नदी में स्नान करने के दौरान गांव कटाबाग सदर करनाल निवासी राहुल की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे युवकों को तलाश कराया। इसके बाद दोनों युवकों को अचेतावस्था में बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी से दोनों युवकों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव नागल घाट पर हरियाणा के जिला करनाल की कोतवाली नीलोखेड़ी के गांव गौरवगढ़ निवासी भीमसेन अपने परिवार के साथ यमुना नदी पर स्नान करने के लिए आया था। उसका 18 वर्षीय पुत्र साहिल भी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। वहां नहाने आए अन्य लोगों ने साहिल को बाहर निकाला और बयाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बयाना चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed