फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three BA students were arrested by the police, udham singh is the three crooks

BA के तीन छात्रों को पुलिस ने दबोचा, ऊधम सिंह बनना चाहते हैं तीनों बदमाश

Wed, 12 Jul 2017 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
Three BA students were arrested by the police, udham singh is the three crooks
पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

हाईवे पर लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों बीए के छात्र हैं। उनके पास से लूट की दो बाइक, तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं। तीनों बदमाश कुख्यात ऊधम सिंह के गांव के रहने वाले हैं और बीए के छात्र हैं।

विज्ञापन


सीओ दौराला बीएस वीर कुमार व इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खिर्वा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावल निवासी दीपक पुत्र उपेंद्र, दीपक पुत्र जगपाल और विकास पुत्र जगपाल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की दो बाइक, तीन तमंचे, कारतूस व एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। तीनों बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार युवकों के माता-पिता किसान हैं और वे बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। पांच दिन पूर्व विकास नाम के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर भोला रोड पर इन्हीं बदमाशों ने बाइक लूटी थी। उन पर सरधना, जानी और कंकरखेड़ा थाने में लूट के मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ऊधम सिंह बनना चाहते हैं युवक
तीनों बदमाशों ने बताया कि उनकी न तो आर्थिक स्थिति कमजोर हैं और न ही वे पढ़ने लिखने में कमजोर हैं। गांव का माहौल खराब है। अधिकतर युवक ऊधम सिंह बनने की चाह रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed