फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three arrested with 21 kg charas

21 किलो चरस के साथ तीन सौदागर गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
three arrested with 21 kg charas
मेरठ---नौचंदी पुलिस द्वारा पकडे गये गांजे के सौदागरों से बरामद गांजा।
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क उड़ीसा, संभल (मुरादाबाद) व पंजाब में फैला है। पुलिस संभल निवासी सरगना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फिरोज निवासी विजय नगर बड़ौत (हाल पता ऊंचा सद्दीकनगर मेरठ), पंकज उर्फ पेंटर निवासी किशनपुरा टीपीनगर मेरठ व शहजाद निवासी नूरनगर ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। फिरोज ने पूछताछ में बताया कि टीपीनगर में सोनू नाम के एक युवक को वह दो किलो चरस देने आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने फिरोज की निशानदेही पर पंकज और शहजाद को गिरफ्तार किया। फिरोज ने बताया कि बड़ौत में उड़ीसा, संभल और पंजाब से चरस आती है। बड़ौत में कुछ दिनों पहले ही कैंटर भरकर चरस लाई गई थी। जहां से उसने खरीदी थी। उसके बाद बड़ौत और मेरठ में कई जगहों पर वह चरस सप्लाई करता है। संभल निवासी सप्लायर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चरस की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

युवाओं में जहर घोल रही चरस
एसपी सिटी ने बताया कि यह चरस युवाओं के शरीर में जहर घोल रही है। पूछताछ में सामने आया कि कई जगह ठेलों पर भी चरस बेची जा रही है। कई युवा इसके नशे में जकड़ चुके हैं। चरस सप्लाई करने व बेचने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed