मेरठ: सोतीगंज से चोरी की स्विफ्ट गाड़ी खरीदते सपा के जिला सचिव समेत तीन गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 95 हजार रुपये नकद, चोरी की कार और दुर्घटनाग्रस्त कार का चेसिस नंबर मिला है। बदायूं निवासी दोनों युवक चोरी की कार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। सोतीगंज से चोरी की गाड़ी खरीदते सपा का जिला सचिव समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए। बताया कि आरोपी एक्सीडेंट गाड़ी सोतीगंज में लाए थे और उसका चेचिस नंबर निकलवा कर चोरी की गाड़ी में लगवा रहे थे।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया है कि रविवार शाम मेवला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार की पुलिस ने घेराबंदी की। कार में सवार चार युवक निकलकर भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तीन को दबोच लिया। एक युवक फरार हो गया।
पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।पकड़े गए मोहसिन उर्फ बबलू निवासी सोतीगंज, आशू खान निवासी मोहल्ला शीश महल कस्बा बिसौली जनपद बदायूं और रफीक निवासी मोहल्ला कौवा टोला बदायूं है। फरार युवक किठौर निवासी आफताब है।
आरोपियों के कब्जे से 95 हजार रुपये नकद, चोरी की कार और दुर्घटनाग्रस्त कार का चेसिस नंबर मिला है। बदायूं निवासी दोनों युवक चोरी की कार खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी आशु बदायूं में सपा में जिला सचिव होना बताया है।
सोतीगंज में चेचिस नंबर बदलने का खेल
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ी में चेचिस नंबर बदलने का खेल चल रहा। आरोपी आशु ने सोतीगंज के मोहसिन संपर्क किया था। बताया गया कि मोहसिन चोरी की गाड़ी बेचता है और उस पर एक्सीडेंटल गाड़ी के चेचिस नंबर बदल देता।
सपा के जिला सचिव की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था और वह भी सोती गंज से चोरी की गाड़ी खरीद कर अपनी एक्सीडेंटल गाड़ी का चेचिस नंबर उस पर लगवाना चाह रहे थे। सटीक मुखबिर की सूचना पर मोहसिन आशु समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आंसू ने जो गाड़ी मोहसिन से खरीदी थी। गाड़ी दिल्ली से चोरी थी। पुलिस ने मौके से 90 हजार बरामद किए हैं।
एडीजी से आरोपी पक्ष ने की थी शिकायत
सपा जिला सचिव समेत तीन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी पक्ष ने सोमवार को ब्रह्मपुरी पुलिस पर आरोप लगाकर एडीजी मेरठ जोन से शिकायत की। आरोप लेनदेन का भी लगाया गया है। एड़ीजी ने मामले की जांच एसएसपी से करने को कह दिया है।
एसएसपी में सीओ ब्रह्मपुरी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को बुलाकर जानकारी ली है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना कि एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कर ली है। तीनों आरोपी जेल भेज दिए।