फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three arrested: Doctor beaten, two brothers caught him, then husband cut off his genitals, wife was the reason

तीन गिरफ्तार: डॉक्टर को पीटा, दो सालों ने पकड़ा फिर पति ने काट दिया गुप्तांग, पत्नी बनी वजह

Sun, 16 Mar 2025 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 16 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

परीक्षितगढ़ स्थित क्लीनिक पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे यह घटना हुई। डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने पति व उसके दो सालों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three arrested: Doctor beaten, two brothers caught him, then husband cut off his genitals, wife was the reason
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र स्थित क्लीनिक में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमलाकर गुप्तांग काटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक एक महिला से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर पति ने दो सालों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। क्लीनिक संचालक का दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

संचालक के क्लीनिक पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तीनों आरोपी पहुंचे थे। आरोपियों ने संचालक से मारपीट करते हुए उसका गुप्तांग काट दिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

पहले तो संचालक ने स्वयं व अपने साथियों के साथ मिलकर उपचार क्लीनिक पर ही करने का प्रयास किया। लेकिन खून अधिक बहने के कारण परिजन ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे दिल्ली में उपचार कराने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन उसे आनंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार रात दस बजे दी गई। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर क्लीनिक संचालक दबाव बना रहा था।

महिला ने विरोध करने के बाद इसकी जानकारी अपने पति को दे दी। महिला के पति ने अपने दो सालों के साथ मिलकर क्लीनिक पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और तेजधार हथियार से गुप्तांग काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed