{"_id":"699499b99560784a0e019030","slug":"three-accused-of-stealing-solar-plates-sent-to-jail-meerut-news-c-73-1-mct1007-106391-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोलर प्लेट चोरी के तीन आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोलर प्लेट चोरी के तीन आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
रोहटा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो स्कूलों व मकान की छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी की घटनाओं का राजफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई सोलर प्लेट बरामद कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने शोक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर की रात भोला रोड पर रेज सिटी निवासी विकास पुत्र राजेंद्र के मकान और रोहटा गांव में जूनियर हाई स्कूल परिसर में लगी सोलर प्लेट चोरी हो गई थी। जिनका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। सोमवार की रात पूठ चौकी प्रभारी हरिमोहन गौतम पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलपुर मढ़ी के निकट तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की सोलर प्लेट बरामद हुईं।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम तन्मय सुरान, राहुल और शिवा निवासी रोहटा बताए। उन्होंने बताया कि वह मौज मस्ती व शौक पूरे करने के लिए मकान व स्कूलों में लगी सोलर प्लेटों को चोरी कर कबाड़ी को बेचते थे। उनसे मिले रुपयों से अपने शौक पूरे करते थे।