फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused of breaking into a doctor's house and stealing were arrested.

Meerut News: चिकित्सक के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े

Wed, 15 Apr 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Three accused of breaking into a doctor's house and stealing were arrested.
-आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद, भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के जटौली गांव में सोमवार को चिकित्सक ओमदत्त के बंद का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को चिकित्सक के घर चोरी करने वाले तीन चोर जटौली निवासी सुमित, राहुल व अरुण को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया।

हाईवे स्थित जटौली गांव निवासी चिकित्सक ओमदत्त ने मंगलवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर से बने कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कपड़े, पीतल के बर्तन, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को तीनों चोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed