{"_id":"5c8cb629bdec2214516f44e0","slug":"three-accused-injured-in-an-encounter-between-police-and-gokash-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, पुलिस व गोकशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, पुलिस व गोकशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, साथी फरार
Sat, 16 Mar 2019 02:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में जानी पुलिस व रोहटा पुलिस की रोहटा थानाक्षेत्र के जंगलों में गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन आरोपियों को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है वहीं उनकी कुछ साथी मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह रोहटा थाना क्षेत्र में गोकशों के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर जानी पुलिस व रोहटा पुलिस की सुंयुक्त मूठभेड़ में तीन आरोपी नईम पुत्र हनीफ निवासी फरीद नगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीश पुत्र रेशे निवास सिंघावली थाना कंकरखेड़ा , आसिफ पुत्र जमील निवासी लिसाड़ी गेट घायल हुए हैं। वहीं उनके कुछ साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं जिन पर पूर्व में कई अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/