फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused in the robbery case from the businessman, the looted mobile recovered

व्यापारी से लूट मामले में तीन आरोपी हिरासत में, लूटा गया मोबाइल बरामद

Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused in the robbery case from the businessman, the looted mobile recovered
व्यापारी से लूट मामले में तीन आरोपी हिरासत में, लूटा गया मोबाइल बरामद
विज्ञापन

मवाना। बीते माह किशनपुर बिराना निवासी व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए एक आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है।
गांव किशनपुर बिराना निवासी चेतराम सिंह ने थाने में में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 16 सितंबर की शाम वह मवाना स्थित अपनी दुकान से बाइक पर गांव लौट रहा था। किशनपुर बिराना मार्ग पर बिजलीघर से आगे पहुंचा तो वहां खडे़ तीन बदमाशों ने बाइक में डंडा मारकर उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने तमंचा कनपटी से सटाकर बाइक, मोबाइल और 35 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाश आपस में खालिद नाम का संबोधन कर रहे थे। लूटी गई बाइक 17 सितंबर को मेरठ रोड पर ईख के खेत में खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी थी। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी गांव भैंसा निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी के पास से व्यापारी से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट मामले के खुलासे की मांग
फलावदा। कस्बे की नई बस्ती के दो घरों से बदमाशों द्वारा आभूषण और नकदी लूटने के मामले की पुलिस घटना के 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

11 अक्तूबर की रात कस्बे की नई बस्ती में सशस्त्र बदमाशों ने दो घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट ली थी। घटना के संबंध में पीड़िता शबनम ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों को घटना को अंजाम देने के दौरान उसने पहचान लिया था। आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी अब कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शबनम ने घटना का खुलासा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed