फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested with stolen goods

Meerut News: चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with stolen goods
मवाना। पुलिस ने बीते माह गांव खेड़ी मनिहार में दो मकान में चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को चोरी के जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि 25 दिसंबर की रात गांव खेड़ी मनिहार में मकान में चोरी हुई थी। इसमें नकदी व जेवरात चोरी हुए थे। इस संबंध में गांव निवासी योगेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में गांव के ही तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक उर्फ घिस्सा, बादल व विकास हैं। इनके पास से चोरी किए गए दो कंगन, एक गले की चेन, एक अंगूठी, दो कान की बाली, एक नोज पिन, दो लॉन्ग और चार जोड़ी पाजेब, 16500 नकद व दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों काे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed