फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in gym trainer's murder

जिम ट्रेनर की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in gym trainer's murder
जिम ट्रेनर की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दौराला। जिम ट्रेनर परविंद्र पहलवान की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा है। इससे पूर्व भी पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जिस पर पीड़ित पक्ष ने असंतुष्टि जताई थी। इस प्रकरण की एसएसपी ने स्वयं बागडोर संभाल रखी थी।
सकौती निवासी जिम ट्रेनर परविंद्र पहलवान की बीती नौ सितंबर को नंगली गेट के सामने बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। परविंद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी में मीडिया प्रभारी थे। पुलिस अधिकारियों ने अगले ही दिन खेड़ी गनी थाना फुगाना मुजफ्फरनगर निवासी शिवा मलिक, टीकरी थाना दोघट जिला बागपत निवासी रजत राठी, कुरमाली थाना बाबरी जिला शामली निवासी अमित को जेल भेज दिया था। परंतु इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पीड़ित पक्ष असंतुष्टि जताई थी। परिजनों ने आईजी से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की बागडोर एसएसपी अजय साहनी ने संभाली। सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने जांच की तो जेल भेजे गए आरोपियों के साथ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस ने निखिल पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव दबथुवा थाना सरधना, विनय पुत्र दिनेश निवासी गांव बिजरोल जिला बागपत, अजय उर्फ गोल्डी पुत्र ऋषिपाल निवासी चिड़ाना थाना गोहाना जनपद सोनीपत (हरियाणा) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसमें तीनों ने जेल भेजे गए आरोपियों के साथ हत्या का षडयंत्र रचने व हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed