{"_id":"63126d7520b7b26d284b0b71","slug":"threats-of-madness-marriage-of-the-girl-student-meerut-news-mrt6036136149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे की धमकी: छात्रा का निकाह किया तो दूल्हे को मार दूंगा गोली, जानें पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे की धमकी: छात्रा का निकाह किया तो दूल्हे को मार दूंगा गोली, जानें पूरा माजरा
Sat, 03 Sep 2022 08:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:05 AM IST
सार
सिरफिरे ने धमकी दी है कि अगर बरात आई तो वह दूल्हे को गोली मार देगा। इससे युवती का परिवार दहशत में है और उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
धमकी
विस्तार
एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के परिजनों को धमकी दी है कि अगर उसका निकाह कहीं दूसरी जगह किया तो दूल्हे को गोली मार देगा। युवती के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता है। इसकी शिकायत उन्होंने युवक के परिजनों से भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर से बातचीत: पत्नी-बेटे को नहीं भुला पा रहे संदीप, शिखा के बारे में बताईं ये अहम बातें
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया है। नवंबर में उसकी शादी होने वाली है। युवक को इसकी जानकारी मिल गई है। वह अब दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र कसाना का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दहशत में परिवार: रहीस बोला- बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो कर दूंगा 'सर तन से जुदा', लव जिहाद का आरोप