{"_id":"699233e1f67d2efbfa088ce6","slug":"threatened-to-kill-the-police-officer-in-the-police-station-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1109959-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: थाने में दरोगा को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: थाने में दरोगा को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
मेरठ। भैसाली बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दोस्त का चालान कटने से नाराज एक युवक ने यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता की और बाद में थाने में दरोगा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार भैसाली रोडवेज बस अड्डे के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी अशोक बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक से पहुंचा। नियमों के तहत पुलिस ने उसकी बाइक का चालान काट दिया, जो रूपेश के नाम पर पंजीकृत मिली। कुछ देर बाद अशोक का दोस्त आकाश मौके पर पहुंचा और चालान रद्द करने की मांग करने लगा।
सब इंस्पेक्टर द्वारा मना करने पर आकाश ने हंगामा किया और अभद्रता पर उतर आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने पहुंचाया। आरोप है कि थाने में भी आकाश ने दरोगा विनोद कुमार को जान से मारने की धमकी दी और वह नशे में भी था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।