फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threatened to kill if compromise is not reached

समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी

Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
threatened to kill if compromise is not reached
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी शुभम हत्याकांड के आरोपियों ने समझौता नहीं करने पर मृतक की मां कविता पत्नी सतवीर को जान से मारने की धमकी दी है। थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कविता ने तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसके बेटे शुभम की कस्बा निवासी आरोपियों ने हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपी उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर आरोपी उसके दूसरे बेटे की भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। 2 जुलाई की रात आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोपियों ने समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। बताया कि इससे पहले भी आरोपियों ने खेत पर काम करते समय उसे धमकी दी थी। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवक के साथ मारपीट की
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी जितेंद्र पुत्र सुखबीर ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह शराब के ठेके पर गया था। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। शुक्रवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed