{"_id":"5fc148b08ebc3e9bbc06748c","slug":"threatened-to-girl-after-not-sending-pornographic-video-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो न भेजने पर रिश्ता तुड़वाने की धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो न भेजने पर रिश्ता तुड़वाने की धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
Sat, 28 Nov 2020 12:13 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को अश्लील वीडियो न भेजने पर रिश्ता तुड़वाने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि अज्ञात नंबर से उसे लगातार मैसेज आ रहे हैं। मैसेज करने वाला युवती से कह रहा है कि वह अपनी अश्लील वीडियो बनाकर भेजे। यदि वह ऐसा नहीं करती है जो उसका रिश्ता तुड़वा दिया जाएगा। आरोपी ने मैसेज में कहा है कि यदि तब भी शादी नहीं टूटी तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इस धमकी के बाद वह बुरी तरह डरी हुई है। उसे रिश्ता टूटने का डर है, वहीं जान का भी खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने टीपीनगर थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात की तस्वीरें: पहले ईंट-पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट, और फिर...
एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता का कहना है कि युवती बहुत डरी हुई व सेहमी हुई थी। आरोपी लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा था। पुलिस आरोपी को ट्रेस कर रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। युवती को समझाया गया है कि परेशान न हो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/