फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to be implicated in a false case, a youth committed suicide.

Meerut News: झूठे केस में फंसाने की धमकी से भयभीत युवक ने खुदकुशी की पुलिस ने नामजद आरोपी प्रिंस को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Threatened to be implicated in a false case, a youth committed suicide.
- तजपुरा के अभिषेक ने खेत में जाकर आम के पेड़ से लटककर जान दी
विज्ञापन

- सुसाइड नोट में गांव के ही दो युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया
- बहसूमा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी अभिषेक (22) पुत्र कुंवरपाल का शव सोमवार रात को खेत के आम के पेड़ से शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक अभिषेक के पास से मिले सुसाइड नोट में गांव के ही प्रिंस और प्रियांशु पर झूठे केस में फंसाने का जिक्र किया है। उनके झूठे केस में फंसाने के डर से तंग आकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई की तहरीर पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के भाई अनिकेत ने बताया कि उसके छोटा भाई अभिषेक ने गांव के ही प्रियांशु को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। उसने कई बार पैसे का तकादा किया लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। उसके भाई अभिषेक ने होमगार्ड की भर्ती के लिए फॉर्म भर रखा था। 26 अप्रैल को मुरादाबाद में होमगार्ड की परीक्षा देने गया था। जाने से पहले उसने उनसे पैसे मांगे तो आरोप है कि उसे झूठे केस (दुष्कर्म) में फंसाने की धमकी दी। प्रियांशु व प्रिंस ने सोमवार को भी उसके भाई को कॉल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। हालांकि उसने पैसे देने की बात घर पर पहले नहीं बताई थी। उक्त आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने परिवार के लोगों को झूठे केस में फंसने की धमकी देने की बात बताई है। उसके भाई के मोबाइल पर आई बार-बार कॉल इस बात को तहकीकात करती है। कि उक्त दोनों आरोपियों ने ही उसके भाई को आत्महत्या के लिए विवश किया है। उक्त आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर अभिषेक ने गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित प्रेम के खेत के आम के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

----------------
सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा मेरे मां-बाप की हैसियत नहीं वे जेल से छुडा सके
झूठे केस में फंसाने के डर से मानसिक रूप से परेशान हुए अभिषेक ने खुदकुशी कर ली। अभिषेक का आत्महत्या से पूर्व घर पर एक डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे निर्धन माता-पिता की इतनी हैसियत नहीं है कि वह मुझे जेल से छुड़ा सके। ऐसे झूठे केस में फंसने की बदनामी से तो मैं ही अपने जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द उसे भी गिरफ्तार कर उसे भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed