फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threaten to shoot the clerk

बदमाशों ने तौल लिपिक को गोली मारने की धमकी दी

Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
threaten to shoot the clerk
तौल लिपिक धीरज उज्जवल। - फोटो : SARDANA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के गेट पर तैनात तौल लिपिक को मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने पीछा करके रोक लिया। उसे गोली मारने की धमकी दी। इस बाबत पीड़ित लिपिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

गांव मवीकलां जिला बागपत निवासी धीरज उज्ज्वल पुत्र मदन पाल सिंह ने बताया कि वह किनौनी शुगर मिल में तौल लिपिक है। उसकी मुख्य गेट पर ड्यूटी है। उसने बताया कि मंगलवार रात में ड्यूटी करके गांव लौट रहा था। वह किनौनी गांव से आगे पहुंचा तो उसे पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि कल से किनौनी शुगर मिल में ड्यूटी करने आया तो गोली से उड़ा देंगे। बदमाशों ने किनौनी मिल के यूनिट हैड केपी सिंह को भी लिपिक की मदद करने पर गोली से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि धमकी देने वाले दोनों बदमाश वापस किनौनी गांव की ओर लौट गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उस पर नौ जनवरी को जिटौला निवासी उमेश गुर्जर व उसके तीन अन्य साथियों ने मिल गेट पर ही तमंचे की बट से हमला किया गया था। उन्होंने गोली मार देने की धमकी दे रखी है। पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed