फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threat u not send india if u dont return our complaint

शिकायत वापस न लेने पर भारत वापस नहीं भेजने की धमकी

Sat, 14 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
threat u not send india if u dont return our complaint
मरीन ऑफिसर अभय सोम। - फोटो : SARDANA
सरधना। कोरोना वायरस के चलते करीब एक माह से कालंदी गांव निवासी अभय सिंह सोम शिप पर फंसे हुए हैं। उन्होंने कांट्रेट पूरा होने पर भी कंपनी द्वारा न छोड़ने पर सरकार को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई थी। इससे गुस्साए कंपनी अधिकारी अभय को शिकायत वापस न लेने पर देश न भेजने की धमकी दे रहे हैं। वहीं अभय के परिजन भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

कालंदी गांव निवासी अभय सिंह सोम (26) चीन की ब्लूव्हेल (बीडब्लूएम शिप) में मैनेजमेंट एंड फाइनेंस कंपनी में मरीन ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। चीन में जब से कोरोना वायरस फैला है तब से वह दहशत में है। अभय सिंह सोम ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से वापस देश बुलवाने की गुहार लगाई थी। अभय का कहना है कि उसका कांट्रेक्ट भी पूरा हो चुका हैं इसके बाद भी कंपनी के अधिकारी उसे नहीं भेज रहे हैं। शिप पर वह अकेला भारतीय है, जबकि अन्य साथी चीन के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि अभय ने परिजनों और सरकार से वीडियो के माध्यम से जो मदद मांगी थी उससे कंपनी के अधिकारी नाराज हैं। वे शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों ने अभय को शिकायत वापस न लेने पर भारत न भेजने की धमकी दी है। अभय सिंह सोम के पिता प्रताप सिंह सोम व उसके चचेरे भाई अभिषेक सोम ने बताया कि अभय सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह भारत सरकार से बार-बार वापस बुलाने की गुहार लगा रहा है। अभय ने प्रधानमंत्री से फिर से गुहार लगाई है। साथ ही कहा कि यदि उसे कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed