फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thread of relationships is being cut with the dagger of illicit relationship, cases in Meerut

दरकते रिश्ते: नाजायज संबंध की कटार से काट रहे रिश्तों की डोर, मेरठ में हुईं ये सनसनीखेज वारदातें

Tue, 10 Jun 2025 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही नेहा त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी
नेहा त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

एक तरफ तो महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवाचौथ, वट सावित्रि व्रत रखती हैं वहीं विवाहेतर प्रेम संबधों के चलते उसी सुहाग को उजाड़ने में उनके हाथ तक नहीं कांप रहे हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए है जब सुहागिनों ने मेहंदी वाले हाथों से ही अपने सुहाग की जान लेने में नहीं कतराईं।

विज्ञापन
thread of relationships is being cut with the dagger of illicit relationship, cases in Meerut
- फोटो : Freepik AI

विस्तार

विवाह का पवित्र बंधन परस्पर विश्वास, सहयोग और प्रेम पर टिका होता है। यह बात दीगर है कि इस रिश्ते में छल, कपट और स्वार्थ प्रवेश कर जाए तो यही विकार अपराध की जड़ बन जाता है। 

विज्ञापन


नतीजतन, सात जन्मों के बंधन की डोर खौफनाक घटनाओं की कटार से टूट जाती है। चिंताजनक बात यह है कि खेल समेत तमाम क्षेत्रों में नायाब इबारत लिखने वाला अपना मेरठ भी बीते कुछ माह में इन सनसनीखेज वारदातों से शर्मसार हुआ है। मुस्कान समेत कई विवाहिताओं ने अवैध संबंधों के चलते अपना सुहाग उजाड़ दिया। ऐसे ही कुछ मामलों पर नजर डालते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में गर्मी का कहर: पारा 42°, सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार; जेठ की दोपहर में तप रही धरती

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ब्रहमपुरी में तीन मार्च को हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करके शव के टुकड़े कर नीले प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट डाल कर सील कर दिया था। देश-विदेश में भी यह बहुचर्चित हत्याकांड अब भी सुर्खियों में है।

बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में 13 अप्रैल को पत्ती रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अंकित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। मौत को सांप के डसने से दर्शाने के लिए पति की लाश के नीचे जिंदा सांप रख दिया था।

जानी क्षेत्र के गांव कुसैड़ी में 27 फरवरी को अजय उर्फ बिट्टू की हत्या उसकी पत्नी संगीता ने अपनी बहन पूनम के साथ मिल कर अपने प्रेमी अवनीश से कराई थी। अजय की हत्या के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। प्रेमी ने अपने साथी आशु के साथ मिलकर अजय की शराब पिला कर गला घोट कर हत्या की थी।

खरखौदा के फफूंडा गांव में पत्नी संतरेश ने प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर पति धर्मवीर को शराब में नशीली गोलियां मिला कर दी। नशा होने पर उसे जिंदा ही काली नदी में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।पिछले साल के मुकबाले घरेलू हिंसा के मामले बढ़े। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ

जनपद में बढ़ रहे मामले 
पिछले साल के मुकाबले महिला हेल्पलाइन और महिला थाने में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। हर दिन यहां आठ से दस मामले आते हैं। इन मामलों में काउंसिलिंग के दौरान दो बातें सामने आ रही हैं। पहला पति या पत्नी का कहीं और रिलेशनशिप और दूसरा पूर्व प्रेमी और प्रेमिका। कुछ मामलों में परिवार के लोगों द्वारा ही छेड़छाड़, पति द्वारा मारपीट जैसे मामलों में पुलिस तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू करती है।

इसके अलावे पोक्सो और यौन शोषण से संबंधित सभी मामलों में तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। महिला थाना प्रभारी सीता सिंह ने बताया कि इन दिनों घरेलू हिंसा के मामलों के साथ-साथ साइबर क्राइम के मामले भी बढ़े हैं।

घरेलू हिंसा के आवेदन पर जब दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की जाती है, तो पति का पूर्व प्रेमिका के साथ अफेयर और ऑफिस में रिलेशनशिप का पता चलता है। काउसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद उन्हें कानून से जुड़ी जानकारी देने के साथ इससे जुड़ी सजा के बारे में बताया जाता है।
-एक साल में परिवार परामर्श केंद्र में आए प्रकरणों की संख्या 1096
-एक साल में विचार किए गए प्रकरणों की संख्या 1715
-एक साल में विचार कर कराया गया समझौता 563
-परामर्श केंद्र की ओर से कोर्ट भेजे गए 565
-एक साल में 1142 मामलों का कराया गया निस्तारण

एक दूसरे पर विश्वास करेंगे, तो नहीं टूटेगा रिश्ता
रिश्तों को मजबूत रखने के लिए विश्वास होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप एक दूसरे पर पूरा विश्वास रखें। कई बार लोगों को अपने पार्टनर पर शक होने लगता है। इससे बचने के लिए आप शांतिपूर्वक अपने पार्टनर से बात करें, जांच-पड़ताल कर सकते हैं, लेकिन शक करना इसका समाधान नहीं होगा, ऐसा करने पर आपका रिश्ता टूट सकता है। - प्रो. संजीव महाजन, समाजशास्त्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed