फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands worth of goods stolen from 12 tube wells in two nights

दो रातों में 12 नलकूपों से हजारों का सामान चोरी

Tue, 02 Sep 2025 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Thousands worth of goods stolen from 12 tube wells in two nights
दौराला। दादरी गांव के जंगल से सोमवार देर रात चोरों ने लगभग 12 किसानों के नलकूपों में कुंबल कर व ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को नलकूप पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। किसानों ने दादरी चौकी पर तहरीर दी है। किसानों ने बताया कि दादरी गांव के जंगल में चोरों ने देर रात लगभग छह किसानों के नलकूपों से सामान चोरी कर लिया। किसान यशवीर सिंह, सुखवीर, अमरीश, मेघराज, सतवीर, ओमकारे, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, लल्लू आदि ने बताया कि रविवार देर रात भी चोरों ने छह किसानों के नलकूप पर चोरी की थी। दो दिन में चोर लगभग 12 किसानों के नलकूपों से केबल, मोटर, स्टार्टर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। किसानों ने चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed