फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands stolen from Kumbalkar Confectionery

Meerut News: कुंबल कर कन्फेक्शनरी में हजारों की चोरी

Tue, 02 Dec 2025 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen from Kumbalkar Confectionery
दौराला - दुकान में किया गया कुंबल। स्रोत : संवाद
दौराला। लावड़ रोड पर सोमवार देर रात चोरों ने पनवाड़ी निवासी अभिषेक की कन्फेक्शनरी की दुकान में कुंबल कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। अभिषेक ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को देर रात दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने साइड की दीवार में कुंबल कर लिया और दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने गल्ले में रखी 10-12 हजार रुपये की नकदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed