फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands of Jain women from across the country will gather in the city on September 27.

Meerut News: 27 सितंबर को शहर में जुटेंगी देश की हजारों जैन महिलाएं

Sun, 09 Aug 2026 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 09 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Thousands of Jain women from across the country will gather in the city on September 27.
- जैन समाज राजनैतिक भागीदारी पर करेगा मंथन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि 27 सितंबर 2026 को महावीर जयंती भवन में महारानी अबक्का चोयटा महिला सम्मेलन होगा। इसमें मेरठ व आसपास से हजारों जैन महिलाएं जुटेंगी।

इस कार्यक्रम में जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी व तीर्थों की सुरक्षा पर मंथन होगा। ऋतुराज ने महारानी अबक्का चोयटा को प्रथम जैन स्वतंत्रता सेनानी बताया, जिन्होंने 30 वर्ष पुर्तगालियों से युद्ध किया था। जैन समाज देश में सबसे अधिक कर देने वाला व समाजसेवा करने वाला है। राजनीतिक दल उन्हें उच्च पदों पर पर्याप्त भागीदारी नहीं देते हैं। यह स्थिति बनी रही तो समाज को राजनीतिक भागीदारी पर गंभीर निर्णय लेने होंगे। जिस दल को जैन समाज का वोट चाहिए, उसे उसी अनुपात में भागीदारी देनी होगी। ये विचार जैन मिलन मेरठ विशाल के स्थापना दिवस समारोह में व्यक्त हुए। समारोह में जैन मिलन विशाल के अध्यक्ष राकेश जैन और मंत्री सौरभ जैन, प्रदीप कुमार जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed