फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thousands of Devotees Gather at Saifpur Gurdwara for the Birth Anniversary of Bhai Dharam Singh

मेरठ: पंच प्यारे भाई धर्म सिंह के जन्मोत्सव में उमड़ी आस्था, सैफपुर गुरुद्वारे में हजारों संगत ने टेका मत्था

Mon, 05 Oct 2026 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2026 02:04 PM IST
सार

हस्तिनापुर के सैफपुर कर्मचंदपुर गुरुद्वारा साहिब में पंच प्यारे भाई धर्म सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया। दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न स्थानों से संगत पहुंची और वीर गाथाएं सुनीं।

विज्ञापन
Thousands of Devotees Gather at Saifpur Gurdwara for the Birth Anniversary of Bhai Dharam Singh
मेरठ, गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंच प्यारे भाई धर्म सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में दिल्ली, पंजाब, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामराज, नजीबाबाद समेत विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में सिख संगत पहुंची। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और सरोवर साहिब में स्नान कर धर्मलाभ अर्जित किया। इस दौरान अमृत संचार भी हुआ।

विज्ञापन


अखंड पाठ की संपूर्णता के बाद हुआ शब्द कीर्तन
कार्यक्रम का आयोजन बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा बचन सिंह और बाबा महेंद्र सिंह के सानिध्य में किया गया। सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ की संपूर्णता हुई। इसके बाद गुरुमंत विद्यालय और मेरठ से पहुंचे बच्चों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की परीक्षा मेरठ: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

Thousands of Devotees Gather at Saifpur Gurdwara for the Birth Anniversary of Bhai Dharam Singh
मेरठ, गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
वीर गाथाओं से गूंजा दरबार साहिब
नजीबाबाद से पहुंचे ज्ञानी तरलोक सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी की महिमा का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया। पंजाब से ज्ञानी लाल सिंह एवं साथियों ने सिखी की चढ़दी कला और खालसा पंथ की भावना से जुड़े शब्द प्रस्तुत किए। अमृतसर से पहुंचे ज्ञानी सुखदेव सिंह ने भाई धर्म सिंह के जीवन और गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों में उनके समर्पण से जुड़ी वीर गाथाएं सुनाईं।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग
इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की धरती ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने हस्तिनापुर को रेल सेवा से जोड़ने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि देश-दुनिया से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन उचित आवागमन के साधन नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। हस्तिनापुर में रेल सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Thousands of Devotees Gather at Saifpur Gurdwara for the Birth Anniversary of Bhai Dharam Singh
मेरठ, गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला

संगत के लिए लंगर और ठहरने की व्यवस्था
गुरुद्वारा प्रमुख महेंद्र सिंह ने संगत के लिए भोजन, ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार जताया। बाबा सुरिंदर सिंह ने संगत को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और सिमरन का आशीर्वचन दिया।

इस दौरान सरदार तरलोचन सिंह बेदी, सरदार मंजीत सिंह, सरदार भूपिंद्र सिंह समेत अन्य सेवादारों ने श्रद्धालुओं को बसों से समारोह स्थल तक पहुंचाने, लंगर और अन्य सेवाओं में सहयोग किया। यूपी सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी ब्रिजपाल सिंह ने भी संगत को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed