फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who do not know the color of chillis, what will they do to farmers says Smriti Irani min Meerut

जिन्हें मिर्च का रंग नहीं मालूम, वह किसानों का क्या हित करेंगे: स्मृति ईरानी

Fri, 18 Dec 2020 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Dec 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Those who do not know the color of chillis, what will they do to farmers says Smriti Irani min Meerut
किसान सम्मेलन में बोलतीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

 उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के किसान सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने 70 साल में सिर्फ किसानों का उत्पीड़न किया है, वह आज अपनी राजनीतिक भूमि की शक्ति देख उनके हित का ढोंग रच रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ में आयोजित भाजपा किसान सम्मेलन में स्मृति ईरानी के मुख्य निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि मिर्च हरी होती है या लाल, संसद में राहुल गांधी यह तय नहीं कर पाते। उन्हें खेती-किसानी की जानकारी कैसी है, यह किसान भाई समझ सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्षी नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि राहुल गांधी क्या किसान हैं? सोनिया गांधी क्या किसान हैं? इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी में किसानों की क्या दुर्दशा रही और 50 साल तक एक ही परिवार वहां पर राज करता रहा लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ही है जिसने खेतों में शौच करने के लिए जाने वाली महिलाओं को घर में शौचालय उपलब्ध कराए। आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा किसानों को पेंशन दी, उनके कर्ज माफ किए हैं और अब इस बार किसान हित में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।

भाजपा सरकार ने हमेशा किसान हितों को सामने रखते हुए काम किया

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसान हितों को सामने रखते हुए काम किया है। चाहे वह गन्ना भुगतान का मामला रहा हो या फिर कृषि संबंधी अन्य योजनाएं। डेयरी परियोजना पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाएं, ऐसी तमाम योजनाएं जो किसानों से संबंधित हैं। केंद्र सरकार ने उन तमाम योजनाओं में मोटी रकम दी है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार ने किसानों का हित सबसे पहले रखा है।

एमएसपी को लेकर विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। वहीं किसानों को भी यह समझना चाहिए कि पहले वह अपनी उपज जनपद के भीतर ही भेजने को मजबूर होते थे, लेकिन आज पूरे देश में कहीं भी बेरोकटोक ले जा सकते हैं और दाम तय करने का अधिकार भी किसान के पास होगा, तो इससे किसान को आजादी तो मिल ही है, उन्नति के पथ पर भी आगे बढ़ेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान संपन्न है और वह समझता है कि बिल उसके पक्ष में है। जो लोग विरोध कर रहे हैं और विरोध कहां से पैदा हो रहा है यह भी अब किसानों की समझ में आ गया है। यह सब एक राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और उस जमीन को किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर पाने की कोशिश में लगे हैं।

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुज राठी और संचालन महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने किया। सभा में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर कुमार विजेंद्र, विजयपाल आढ़ती, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय पाल कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed