फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who do not have war in their life, they too must be very unfortunate...

Meerut News: युद्ध नहीं जिसके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे....

Sun, 12 Oct 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Those who do not have war in their life, they too must be very unfortunate...
हस्तिनापुर में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
साहित्यिक सामाजिक पत्रिका मौन मुखर की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

मवाना। साहित्यिक सामाजिक पत्रिका मौन मुखर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में डाॅ. अर्जुन सिसौदिया ने पढ़ा युद्ध नहीं जिसके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे। या प्रण को तोड़ा होगा, या फिर युद्ध से भागे होंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में शनिवार रात आयोजित हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री डाॅ. अनु सपन ने मां सरस्वती वंदना से किया। प्रतापगढ़ से पधारे हास्य कवि पार्थ नवीन ने पढ़ा इस रात खयालात सुन होगी बरसात, उसी जज्बात में नहाता चला जाउंगा। कलियों से डालियां, कविता से तालियां, जीजा से सालियां मिलाता चला जाऊंगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक गीतकार संजीव भ्रमर ने पढ़ा वंदना भारती की भजन है मुझे, ये तिरंगा ही धरती गगन है मुझे, राम जिस तरह आस्था है मेरी, राम जैसा ही प्यारा वतन है मुझे। जयपुर से पधारे अशोक चारण ने पढ़ा जिसमें क्रंदन छपा हुआ है, लूटे हुए परिवारों का, जिसमें चित्र छपा हुआ है, मां के बहते अश्रुधारों का। डाॅ. अनु सपन, विकास बौखल, यशपाल फक्कड, बलबीर सिंह खिचडी, जावेद आसी ने भी कविताएं पढीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख नितिन पोसवाल, डाॅ. योगेश प्रधान, डाॅ. अजयवीर सिंह, प्राचार्या डाॅ. शक्ति साहनी, डाॅ. धर्मपाल सिंह, डाॅ. सुधीर त्यागी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया व अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पत्रिका की ओर से साहित्यिक सम्मान वरिष्ठ गीतकार विष्णु पारस और समाजसेवी रोहित बंसल को प्रदान किया।

हस्तिनापुर में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

हस्तिनापुर में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करती कवियत्री। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed