फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who did excellent work were honored

Meerut News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

Sun, 04 Jan 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Those who did excellent work were honored
तरुण मित्र परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे और महिलाएं
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह संपन्न
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया 50वां स्वर्ण जयंती समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि यह संस्था गत पांच दशकों से जरूरतमंद साधनहीन, पितृहीन ग्रामीण विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों व साधनहीन महिलाओं की सेवा सहायता कार्यों में लगी है। उन्होंने संस्था की 50 वर्षों की यात्रा, सामाजिक सेवा, राष्ट्रनिर्माण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास में परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि तरुण मित्र परिषद ने देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और समाजसेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन

आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। समारोह में दिल्ली से आए दिगंबर जैन महिलाश्रम के बच्चों ने तीर्थस्थल का भ्रमण कर हस्तिनापुर का इतिहास जाना। इस मौके पर महिला आश्रम की व्यवस्थापक सुनीता जैन, परिषद के सहसचिव आलोक जैन उपस्थित रहे।

तरुण मित्र परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे और महिलाएं

तरुण मित्र परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे और महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed