फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who created awareness on road safety honored

Meerut News: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने वाले किए सम्मानित

Sat, 01 Feb 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Those who created awareness on road safety honored
मेरठ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भाषण, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक करने वालों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन के लिए हमेशा जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया गया। जादूगर वी सम्राट ने भी छात्र-छात्राओं को जादू के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहने की जरूरत है। हेलमेट न पहनने, कार सवारों द्वारा बेल्ट न लगाने के कारण सड़क दुघर्टनाएं बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मानव शृंखला बनाने में सहयोग करने वाले विभाग, संस्थान, एनजीओ, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को भी सम्मानित किया गया। सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीरा तोमर सम्मानित की गईं। बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, आरटीओ प्रवर्तन राजकुमार सिंह, आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी, यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी, यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही, मनीष सैनी, प्रधानाचार्य आरके सैनी, विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed