फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   who believe in Babar-Aurangzeb are trying to find something wrong in Maha Kumbh says sangeet som

Meerut: पूर्व विधायक संगीत सोम ने महाकुंभ पर दिया बड़ा बयान, बोले-कुछ गलत....! बाबर-औरंगजेब का किया जिक्र

Wed, 26 Feb 2025 08:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुरादाबाद Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने महाकुंभ के समापन पर बाबर और औरंगजेब का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस के होली को लेकर दिए बयान पर भी पलटवार किया।

विज्ञापन
who believe in Babar-Aurangzeb are trying to find something wrong in Maha Kumbh says sangeet som
महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि महाशिवरात्रि हर सनातनी के लिए बड़ा दिन है। आज हम सभी जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में महाकुंभ के समापन के बीच बड़ा बयान देते हुए बाबर और औरंगजेब का भी जिक्र किया। यही नहीं उन्होंने होली पर टीवी एक्ट्रेस के बयान पर भी टिप्पणी की।

विज्ञापन

who believe in Babar-Aurangzeb are trying to find something wrong in Maha Kumbh says sangeet som
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला

शिव बरात का उदघाटन करने पहुंचे थे संगीत सोम
संगीत सोम बुधवार सुबह क्षेत्र के सहसपुर गांव में सिद्धार्थ शेखर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए थे। हालांकि उन्हें दोपहर बाद शिव बरात का उद्घाटन करना था। लेकिन निजी व्यस्तता के चलते वह सुबह दस मिनट सहसपुर रूककर वापस मेरठ लौट गए।
 

यहां उन्होंने एक रिपोर्टर के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि कहा कि महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा काफी अच्छी व्यवस्थाएं किए जाने के बावजूद बाबर और औरंगजेब को मानने वाले वहां भी कुछ गलत ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

who believe in Babar-Aurangzeb are trying to find something wrong in Maha Kumbh says sangeet som
महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

होली वाले बयान पर अभिनेत्री पर किया पलटवार
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का ऐसा संगठन है जो लोगों को समृद्ध बनाने और मानवता के लिए काम करता है। पूर्व भाजपा विधायक ने एक टीवी अभिनेत्री के होली को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि ऐसे लोग रहते भारत में हैं और प्रेम पाकिस्तान से करते हैं। ऐसे लोगों को वहीं चले जाना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed