फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This time, children from poor families will get admission before the new academic session.

Meerut News: इस बार नए शिक्षा सत्र से पहले मिलेगा गरीब परिवार के बच्चों को प्रवेश

Wed, 25 Sep 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 25 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
This time, children from poor families will get admission before the new academic session.
शामली। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को अब शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इस बार प्रक्रिया का शेड्यूल बदल दिया गया है। इससे बच्चों को नियमित रूप से सत्र का लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई बेहतर होगी।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में गरीब परिवार के विद्यार्थियों को मार्च में ही प्रवेश दिया जाएगा। विगत वर्षों में जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया होती थी। इससे आधा सत्र बिना पढ़ाई के बीत जाता था। इससे विद्यार्थियों को नुकसान होता था। इसको देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी। आवेदन चार चरणों में लिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया एक अप्रैल से पूर्व समाप्त हो जाएगी। प्रथम चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। 20 से 23 दिसंबर तक सत्यापन होगा, 24 को लॉटरी व 27 दिसंबर तक विद्यालय आवंटन हो जाएगा। दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी तक आवेदन, 20 से 23 जनवरी तक सत्यापन, 24 को लॉटरी और 27 तक स्कूल आवंटन होगा। तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक आवेदन, 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन, 24 को लॉटरी व 27 को स्कूल आवंटन होगा। चौथे चरण में एक से 19 मार्च तक आवेदन, 20 से 23 मार्च तक सत्यापन, 24 को लॉटरी व 27 मार्च तक स्कूल आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष भी आरटीई के तहत हुए 1668 के प्रवेश
जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताए इस वर्ष जनपद में आरटीई के तहत गरीब परिवार के 2100 बच्चों ने आवेदन किए थे, जिसमें चार चरणों की प्रवेश प्रक्रिया में जनपद के 203 निजी स्कूलों में 1668 छात्र-छात्राओं के प्रवेश कराए गए है। कुछ छात्रों ने मनपसंद विद्यालय न मिलने के कारण प्रवेश नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए बनेंगे हेल्प डेस्क
ऐसे अभिभावक जिन्हें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में कठिनाई होती है, उनके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां उनके फॉर्म भरवाए जाएंगे। निजी स्कूलों में सीटों का विकल्प भरवाने और कौन-कौन से दस्तावेज लगाए जाने हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन और लॉटरी की प्रक्रिया इस बार एक दिसंबर से चार चरणों में 24 मार्च तक की जाएगी। 27 मार्च तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed