फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This pain is only my own, this pain is my own

ये व्यथा सिर्फ मेरी अपनी, ये दर्द फकत मेरा अपना

Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
This pain is only my own, this pain is my own
ये व्यथा सिर्फ मेरी अपनी, ये दर्द फकत मेरा अपना
विज्ञापन

मेरठ। कैसे कैसे रिश्ते टूटे, कैैसे कैसे अपने छूटे, ये दर्द फकत मेरा अपना, ये व्यथा सिर्फ मेरी अपनी। गीत कवि भारतभूषण की पुण्यतिथि पर अपनों द्वारा भुलाए जाने का दर्द कुछ इसी तरह बयां हुआ। हिंदी काव्य साहित्य की अमूल्य निधि गीत कवि स्व. भारतभूषण की पुण्यतिथि पर काव्यशाला, कलम की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का संयोजन भारतभूषण के दामाद वीके सक्सेना व बेटी जूही ने किया। आयोजन की अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस डॉ. आरके भटनागर ने की।
गोष्ठी का शुभारंभ सुमनेश सुमन ने किया। भारतभूषण के मित्र राजेश चंद्रा ने उनकी स्मृृति में गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. रामगोपाल भारतीय ने किया। इस दौरान सत्यपाल सत्यम ने पढ़ा, बिना बरसे कोई बादल कभी बादल नहीं बनता, न जिसमें प्यार का कोई निशा आंचल नहीं बनता। मनोज कुमार मनोज ने ‘उताल तरंग सा नेह तुम्हारा तुम सरिताओं के स्वामी’ सुनाया। आदर्शिनी श्रीवास्तव ने कहा कि कैसे-कैसे रिश्ते टूटे, कैसे कैसे अपने छूटे, ये दर्द फकत मेरा अपना, ये व्यथा सिर्फ मेरी अपनी।
विज्ञापन

यशपाल कोत्सायन ने गीत मंचों से दुखी हो, रुखसती करने लगे सुनाया। डॉ. रामगोपाल भारतीय ने कहा कि बिटिया, तू क्यों डरी डरी है, नारी के सबला होने की कथा तुझे फिर लिखवानी है। ब्रजराज किशोर राहगीर ने जिसे ढूंढा किए है हम वही आखिर नहीं मिलता सुनाया। संजय शर्मा ने हम तो पाकीजा थे तुलसी की तरह आंगन की, कैसे मुरझा गये पुरवाइयों से पूछेंगे सुनाया। डॉ. सरोजिनी 'तनहा' ने कहा कि किसी मुकाम पर आकर ठहर नहीं सकते, उड़ान में हैं अभी पर कतर नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed