लोकदल के इस नेता ने कहा- अब मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं करा पाएगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकदल के इस बड़े नेता ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि अब मुजफ्फरनगर में भाजपा दंगा नहीं करा पाएगी। जानिए ये किसने कहा...
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अब भाजपा मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं करा पाएगी। वहां के लोग उसकी चाल समझ चुके हैं, अब ऐसा नहीं होगा। सभी लोग भाईचारे के साथ रहेंगें। वे शनिवार को यहां एक विवाह समारोह में भाग लेने आए और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद ने भाईचारे का संदेश देते जगह-जगह जनसंपर्क अभियान छेड़ा है। हाल में चौधरी अजित सिंह ने पहले मुजफ्फरनगर और फिर शामली में भाईचारा रैली का आयोजन किया।
उन्होंने कहा रालोद का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और उनमें भाईचारे बनाने का काम रालोद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा में ओला वृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान आक्रोशित हैं और वहां पंचायतें चल रही हैं। वे भी मथुरा में किसानों की पंचायत में जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों को गन्ने का पेमेंट नहीं मिल पा रहा है, दूसरी ओर किसानों को गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही है और उनका गन्ना खेतों में खड़ा है वे गेहूं नहीं बो पा रहे हैं, इसके लिए भी वे आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
पढ़ें : अजित सिंह बोले- साजिश रचकर हासिल की थी सत्ता, अब मैं आया हूं भाजपा को दफनाने
उन्होंने कहा कि जो लोग रालोद से विमुख हो गए, अब फिर वे वापस लौट रहे हैं क्योंकि रालोद की नीति ही किसान मजदूर व सर्व समाज की नीतियों से मिलती है। इस दौरान छपरौली के विधायक सहेंद्र रमाला, मांगेराम एडवोकेट, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, रालोद नेता अश्वनी तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, डॉ. अजय तोमर, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुरेश मलिक, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, जिला रालोद उपाध्यक्ष सुबोध राणा, धर्मवीर सिंह तोमर एडवोकेट, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, हरेंद्र मुखिया आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/